सूरजपुर में पदस्थ दो पटवारी निलंबित.. डिप्टी कलेक्टर नायब तहसीलदार समेत चार को कारण बताओ नोटिस जारी देखे पूरी जानकारी -
सूरजपुर | ज़िले के पर्री क्वारनटाईन सेंटर में रखे गए श्रमिकों के नाराज़ हो कर पैदल घर की राह पकड़े जाने के मामले को प्रशासनिक अधिकारियों ने जस-तस कर के सम्हाल लिया है, और सरकारी बयान में इसे सामान्य नाराजगी बताते हुए दावा किया गया है कि सब सामान्य है,
लेकिन इसके साथ ही जो कार्यवाही हुई है उसने बताया है कि, जो सरकारी बयान जारी किया गया है वह पूरी तरह सच नहीं है।
मिली जानकारी के अनुसार क्वारनटाईन सेंटर में तैनात दो पटवारी रमानंद गोयल और विक्की आनंद को निलंबित कर दिया गया है। वहीं कटेंनमेंट ज़ोन के नोडल ऑफ़िसर डिप्टी कलेक्टर वहीदूर रहमान और नायब तहसीलदार अमृता सिंह समेत तीन आर आई को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
इस कार्यवाही कि वजह लापरवाही और अव्यवस्था का वह आलम है जो कि वहाँ नहीं होना चाहिए था। वहाँ मौजुद श्रमिकों के साथ सतत संवेदनापूर्ण और समझबूझ के साथ व्यवहार होता और उनके खाने तथा दिगर मूलभूत आवश्यकताओं का ख़्याल रखा जाता तो शायद ऐसी कोई स्थिति ही नहीं बनती।

0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।