एजुकेशन ब्रेकिंग - नर्सरी के बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाने के लिए भी फीस की मांग, नाराज हुए पैरेंट्स की बाल आयोग में शिकायत देखे पूरा मामला -

प्रतीकात्मक तस्वीर

रायपुर। अनलाॅक होते हुए प्राईवेट स्कूलों के द्वारा पलको को फीस जमा करने का दबाव पऔर 16 जून से पहले पहला किस्त जमा कर एडमिशन सुनिश्चित करने का मेसेज पालक को भेजा जा रहा है. जिससे कि सभी पालक परेशान हो रहे है, जबकि स्कूल आरंभ करने के संबंध में राज्य सरकार का कोई आदेश अभी नहीं आया है.

अब तो ऐसी कंडीशन आ गई है कि नर्सरी और छोटे-छोटे बच्चों को भी ऑनलाइन पढ़ाने के लिए फीस की मांग की जाने लगी है. जिससे पालक भड़क गए और छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष क्रिष्टोफर पाॅल ने इस संबंध में छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग से इस मामले में तत्काल संज्ञान लेने और ऑनलाइन क्लासेस और फीस वसूली पर रोक लगाने की मांग की।

ऑनलाइन क्लासेस और फीस का मामला  बढ़ते ही जा रहा है. पालक और प्राईवेट स्कूल इस मामले को लेकर रोज आमने-सामने हो रहे है, लेकिन राज्य सरकार या आयोग के द्वारा इस मामले में गंभीरता से विचार नहीं किया जा रहा है, क्योंकि इस संबंध में अब तक कोई स्पष्ट या सख्त आदेश नहीं आया है.

Post a Comment

0 Comments