बिग ब्रेंकिंग: कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने में छत्तीसगढ़ बीसवें स्थान पर-
रायपुर। छत्तीसगढ़ अब देश के उन 20 राज्यों में शामिल हो चुका है जहाँ कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, उसके साथ ही मृत्युदर बढ़ रहा है।
जबकि इन टाॅप 20 राज्यों में छग का स्थान सबसे अंतिम पायदान पर है। लेकिन पिछले दो दिनों के भीतर जिस तरह से मरीजों की संख्या विस्फोटक के तौर पर सामने आई है, यही हालात रहे तो टाॅप 20 से और ऊपर आने में भी वक्त नहीं लगेगा। इसका प्रमाण आरोग्य सेतु ऐप्प से प्राप्त किया जा सकता है।
अभी जानकारी है कि केवल राजधानी रायपुर में ही 451 मरीजों का इजाफा हुआ है, वहीं 7 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 2216 पहुंच गई है, तो मौतों के आंकड़े 36 हो चुके हैं।





0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।