Breaking news : उम्मीद है आज भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं सचिन पायलट....
दिल्ली। अभी कांग्रेस पुराने जख्म से उभरे भी नहीं थे कि भाजपा ने राजस्थान में कांग्रेस को दूसरा जख्म देने की तैयारी कर ली है। कांग्रेस नेता सचिन पायलट आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक भाजपा के कई शीर्ष नेताओं से सचिन पायलट की बात हो चुकी है। ज्योतिरादित्य सिंधिया की तरह ही कांग्रेस नेता सचिन पायलट भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। इस पूरे आपरेशन को सिंधिया ही लीड कर रहे हैं। आज राजस्थान कांग्रेस के लिए काफी घटनाओं वाला दिन होने की संभावना जताई जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक सचिन पायलट के आज बीजेपी में शामिल होने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में सचिन पायलट बीजेपी का हाथ थाम सकते हैं क्योंकि कांग्रेस पार्टी अभी तक पायलट को मनाने में पूरी तरह से फेल रही है। अब सबकी नजरें पायलट के अगले कदम पर टिकी हैं।




0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।