निसर्ग' अब तूफान का रूप ले चुका है आज दोपहर मुंबई से टकराएगा चक्रवात, 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

'निसर्ग' अब तूफान का रूप ले चुका है आज दोपहर मुंबई से टकराएगा चक्रवात, 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

निसर्ग' अब तूफान का रूप ले चुका है आज दोपहर मुंबई से टकराएगा चक्रवात, 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान निसर्ग बुधवार को महाराष्ट्र  के तट से टकराएगा। तबाही ko देखते हुए मुंबई और गुजरात में रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कहा कि निसर्ग तूफान गंभीर चक्रवाती तूफान बन गया है। यह भी कहा कि यह गंभीर रूप धारण कर सकता है। इस बीच देर शाम से महाराष्ट्र में भारी बारिश भी शुरू हो गई। यह अभी मुंबई से 200 किलोमीटर की दूरी पर है। चक्रवाती तूफान निसर्ग महाराष्ट्र और गुजरात के तटों की ओर तेजी से बढ़ रहा है और आज दोपहर में मुंबई से 100 किलोमीटर दूर अलीबाग में तट से यह तूफान टकराएगा। इस दौरान 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 12 घंटे में चक्रवाती तूफान निसर्ग एक विक्राल चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। इस दौरान भारी बारिश और 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान निसर्ग आज दोपहर से शाम तक मुंबई से करीब 94 किमी की दूरी पर स्थित अलीबाग से टकरा सकता है। मुंबई में तूफान के मद्देनजर धारा 144 लागू कर दी गई है और लोगों से घर के अंदर रहने की अपील की गई है।





इस तूफान से पालघर और रायगढ़ स्थित केमिकल और परमाणु संयत्र पर भी खतरा उत्पन्न हो गया है। इनकी सुरक्षा के लिए सावधानियां बढ़ा दी गई  हैं। पालघर में देश का सबसे पुराना तारापुर एटॉमिक पॉवर प्लांट है। वहीं, गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों से 40 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। महाराष्ट्र में लोगों को तटीय इलाकों में जाने से रोका गया है। मौसम विभाग ने बताया कि निसर्ग तूफान गंभीर चक्रवाती तूफान बन गया है। हवा की रफ्तार 100-120 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। पूरे रायगढ़, मुंबई, ठाणे, पालघर में भारी से भारी वर्षा की संभावना है। आज दोपहर 1-4 बजे के बीच ये अलीबाग के दक्षिण में टकराएगा। मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि निसर्ग तूफान एक गंभीर चक्रवात में तब्दील हो गया है। सुबह 5:30 बजे यह अलीबाग से 165 और मुंबई से 215 किलोमीटर दूर है। मंत्री ने लोगों से घरों में ही रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मछुआरे समुद्र की ओर न जाएं। वहीं अगले कुछ घंटों में कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय इलाकों में भारी बारिश की आशंका है।
साइक्लोन निसर्ग की वजह से महाराष्ट्र में एनडीआरएफ की 20 टीमों को तैनात किया गया। मुंबई में आठ टीमें, रायगढ़ में पांच टीमें, पालघर में दो, ठाणे में दो, रत्नागिरी में दो और सिंधुदुर्ग में एक टीम को तैनात किया गया है।  एनडीआरएफ ने दोनों राज्यों के तटीय जिलों में 33 टीमें तैनात की हैं। वहीं नौसेना के मुंबई स्थित पश्चिम कमान ने भी अपनी सभी टीमों को अलर्ट कर दिया है। सावधानी बरतते हुए 10,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। निसर्ग को लेकर मुंबई अलर्ट पर है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी से बात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया है।



Post a Comment

0 Comments