भारत में कोरोना का कहर हर रोज बढ़ते ही जा रहा है ,24 घंटे में मिले करीब 10 हजार कोरोना पॉजिटिव , 266 लोगों की हो हुई मौत

नई दिल्ली। भारत में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ता ही जा रहा है. देश में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 9 हजार 987 नए मरीज सामने आए हैं. जिसके बाद देश में कोरोना के कुल मामले 2 लाख 66 हजार 598 हो गई है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी आंकड़ों के मुताबिक देश भर में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के कारण 266 मरीजों ने दम तोड़ दिया है. जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हजार 466 हो गई है.

स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक देश में कोरोना की कुल संख्या 2 लाख 66 हजार 598 हो गई है. जिसमें से 1 लाख 29 हजार 917 कोरोना के एक्टिव मरीज है. राहत की बात यह है कि इस महामारी से अब तक 1 लाख 29 हजार 215 लोग बीमारी से स्वस्थ हो गए हैं.
वहीं विश्व में कोरोना वायरस की महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या 70.75 लाख से अधिक हो गई है, जबकि इसके संक्रमण से अब तक करीब 4.05 लाख लोगों की मौत हो चुकी है.

Post a Comment

0 Comments