जिले में एक थर्ड जेंडर पर नाबालिक को ब्लैकमेल कर वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने का मामला-
बिलासपुर।(आरुग डेस्क) जिले में एक थर्ड जेंडर पर नाबालिक को ब्लैकमेल कर वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने नाबालिक की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तारी किया है. आरोपी थर्ड जेंडर पहले लड़कों को बहला फुसलाकर घर बुलाता था और उसे अपने साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता था.
इस बीच उसके द्वारा उस समय का वीडियो बना कर रख लेता था और उसे सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर पैसे ऐंठता था. युवक ने बदनामी के भय से ब्लैकमेलिंग की शिकायत नहीं कर रहा था. लेकिन लागतार बेलकमेलिंग करने से युवक ने हिम्मत दिखाई.और शिकायत दर्ज कराया जिस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है.
पुलिस ने जानकारी दी कि पीड़ित के पिता ने थाना सिरगिटटी में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि उसके नाबालिक पुत्र को बहला फुसलाकर थर्ड जेंडर ने शारिरिक संबंध बनाकर मोबाइल से वीडियो बना लिया, फिर उसे सोशल मीडिया वाट्सप पर वायरल कर दिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर कार्रवाई की. पुलिस द्वारा आरोपी थर्ड जेंडर लवली वर्मा पिता जयलाल सागर (22 वर्ष) निवासी बन्नाक चौक सिरगिट्टी जिला बिलासपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है .पूछताछ में बताया कि एक नाबालिक लड़के को बहला फुसलाकर 9 जून को अपने घर बुलाकर उसको शारिरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया, फिर मोबाइल से वीडियो बनाकर व्हॉटसएप में वायरल कर दिया. आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है.
पुलिस के मुताबिक, आरोपी थर्ड जेंडर कई लड़कों को ब्लैकमेल कर पैसे वसूल चुका है.आरोपी लवली वर्मा इस तरह का कार्य आज से लगभग ड़ेढ साल से कर रहा है. इसी तरह तोरवा थाने क्षेत्र में एक युवक ने लोकलाज के भय से वीडियो वायरल होने के बाद खुदकुशी कर ली थी. फिलहाल पुलिस ने आरोपी लवली को धारा 306 का प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी किया गया है.

0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।