शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल को सर्वसुविधायुक्त बनाने की तैयारी शुरू,1 जुलाई से वर्चुअल क्लास शुरू करने की योजना -

शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल को सर्वसुविधायुक्त बनाने की तैयारी शुरू,1 जुलाई से वर्चुअल क्लास शुरू करने की योजना -





रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में 40 इंग्लिश मीडियम स्कूलों की स्थापना के संबंध में कहा कि ये स्कूल प्रायवेट स्कूलों से कम नहीं होने चाहिए था वो सारी सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए जो प्राइवेट स्कूलों में होती है। यहां उपलब्ध सुविधाएं और शिक्षा की गुणवत्ता ऐसी हो कि कलेक्टर अपने बच्चों को पढ़ाने में संकोच न करे। बैठक में बताया गया कि इंग्लिश मीडियम स्कूलों की स्थापना के लिए 24 करोड़ रूपए की राशि जिलों को आबंटित कर दी गई है। कलेक्टर की अध्यक्षता में अधिकांश जिलों में मेनेजमेंट कमिटी गठित की जा चुकी है। इंग्लिश मीडियम स्कूलों में 1 जुलाई से वर्चुअल क्लास शुरू करने की योजना है।



Post a Comment

0 Comments