लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर प्रहार कर रही है सरकार-कोमल हुपेंडी प्रदेश अध्यक्ष आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़



हमारे सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को रिहा करें पुलिस-उत्तम जायसवाल प्रदेश सचिव आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़

लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर प्रहार कर रही है सरकार-कोमल हुपेंडी प्रदेश अध्यक्ष आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़


रायपुर । आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दल्लीराजहरा में दिनांक 18/6/2020को आंदोलन हेतु  हमारे कार्यकर्ता सन्तोष देवांगन व आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को राजहरा पुलिस दुवारा बल पूर्वक आंदोलन से पूर्व ही  गिरफ्तार कर लिया गया व गैर जमानती धारा लगा दी गयी है । जबकि हमारे जिला अध्यक्ष द्वारा इस आंदोलन की सूचना पूर्व में देकर अनुमति अनुसार इसे किया जा रहा था।
अब इससे यह समझ मे आ रहा है कि जनता के वाजिब मांगो को लेकर किसी भी आंदोलन को सरकार अब सत्ता के दम पर होने नहीं देगी जो कि संविधान के लोकतांत्रिक प्रक्रिया का उल्लंघन है।

जबकि उस समय तक सड़क पर कोई वाहन नही आया था किसी भी वाहन को नही रोका गया था किसी भी आने जाने वाले को कोई परेशानी नही थी पर इस प्रकार के पुलिस करवाई से हमे प्रतीत होता हैं कि आम आदमी पार्टी के आवाज वा मांग को पुलिस प्रशासन को आगे कर सरकार जनता की मांग को दबा रही है  जिसका आमआदमी पार्टी विरोध करती है।




 दल्लीराजहरा नगर पालिका उपाध्यक्ष सन्तोष देवांगन ने बताया कि प्रशासन दुवारा धारा 144 का हवाला दिया जा रहा हैं धारा 144 लागू है तो दिनांक 08/06/2020को सुबह 4 बजे से मुख्य मार्ग झरन मंदिर के आगे इसी मुद्दे पर कोंग्रेसी नेताओ के द्वारा चक्का जाम किया गया उनके ऊपर किसी भी प्रकार की कानूनी करवाई नही हुई  जबकि चक्का जाम 5 घण्टे तक किया गया  सैकड़ो वाहन के पहिये थम गये ,अनेको राहगीरो को परेशानी हुई लेकिन उनके ऊपर कोई भी कार्यवाही नहीं कि गयी जबकि आज शांतिपूर्ण तरीके से किये जा रहे आंदोलन में हमें धारा 144 का हवाला देते हुए आम आदमी पार्टी के नेताओं गिरफ्तार किया गया जो गलत है गैर संविधानिक है कानून सबके लिए एक जैसा व्यवहार नही कर रही है।




दल्लीराजहरा नगर जो प्रति माह लगभग 23 करोड़ का राशि रॉयल्टी के रूप में शासन ले जाती है तो नगर के मूल भूत सुविधा जैसे डेम की सफाई बाई पास सड़क 100 बिस्तर सरकारी अस्पताल मुअवजा राशि बेरोजगार को रोजगार दिलाने में सक्षम क्यो नही है यह मांग तो वर्षो पहले पूरा कर लिये जाना था आज तक पूरा नही हुआ है जो खेद जनक है

दीपक आरदे ने कहा कि आम आदमी पार्टी जिला बालोद का भरपूर प्रयास रहेगा कि इस मामले को लोकसभा वा राज्यसभा सांसद सदन में हमारे आम आदमी पार्टी के सांसद के दुवारा  सदन में रखने का प्रयास किया जायेगा ताकि दल्लीराजहरा नगर के साथ हो रहे सोवतेले व्यवहार से छुटकारा दिलाई जा सके वा नगर में विकास की गगा बह सके रॉयल्टी राशि का भी उपयोग हो सके
दल्लीराजहरा नगर की आम जनता को हम भरोसा दिलाते हैं कि दल्लीराजहरा नगर की हक दिलाने में आम आदमी पार्टी जिला बालोद हमेशा साथ खड़ा रहेगा।





Post a Comment

0 Comments