हमारी भी सुन लो सरकार, क्षेत्र के कलाकार हुए बेरोजगार -
बिलासपुर । कोरोना वायरस के चलते क्षेत्र के सभी छोटे बड़े कलाकार बेरोजगार हो गये है विगत दो,ढाई माह से कोरोना महामारी के कारण कामकाज बन्द हो गया है एंव कला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली समस्त विधाये,संबंधित टेक्निकल कार्य एकाएक बन्द हो गया ज्यादातर कलाकार बैंको से कर्ज ले रखे है और काम नही चलने के कारण कर्ज कहाँ से चुकाएं छोटे बड़े सभी कलाकार आर्थिक तंगी से गुजर रहे है। आगामी कई महीनों तक हमारे काम एवं रोजगार चलने की कोई उम्मीद नही है क्योंकि सरकार ने आदेशानुसार किसी भी स्थान पर सांस्कृतिक कार्यक्रम नही करने का आदेश जारी किया है जहाँ भीड़ इकट्ठा हो । ऐसा रहा तो हम सभी कलाकार रोड में आ जाएंगे इस लिए छत्तीसगढ़ शासन से आर्थिक मदद के लिए दिनांक 10/06/2020 को बिलासपुर जिला कलेक्टर महोदय जी,बिलासपुर विधानसभा के विधायक श्री शैलेश पाण्डे जी,बिलासपुर लोकसभा सांसद श्री अरुण साव जी,बेलतरा विधानसभा विधायक श्री रजनीश सिंह ठाकुर जी को आर्थिक मदद के लिए विज्ञापन सौपा गया ।
छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार
नीलकमल वैष्णव, संतोष यादव,नर्मदा पूरी गोस्वामी,लोकगायिका श्रीमती डॉ.छाया प्रकाश,कु.स्वाति वैष्णव, श्रीमती अन्नू वैष्णव, विजय पाल,विकास वासु, कालेश मरावी,विनोद मरावी,अश्विन सहारे,खलील मोहम्मद,राजू साहू,महेश साहू,नारायण जायसवाल, संजू यादव,प्रेम यादव,अजय यादव,सुखसागर ध्रुव,गोविंद केवट साथी कलाकार की उपस्थिति रही।






0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।