बिग न्यूज : प्रवासी श्रमिकों के लिए, जिनके पास राशनकार्ड नही है उन्हें भी दो माह का राशन मिलेगा मुफ्त में, करना होगा पंजीयन-

बिग न्यूज : जिनके पास राशनकार्ड नही है उन्हें भी दो माह का राशन मिलेगा मुफ्त में, करना होगा पंजीयन-
बिग न्यूज : जिनके पास राशनकार्ड नही है उन्हें भी दो माह का राशन मिलेगा मुफ्त में, करना होगा पंजीयन-


रायपुर । मुख्यमंत्री के निर्देशन के अनुसार देश के अन्य राज्यों से वापस आ रहे प्रवासी श्रमिकों एवं व्यक्तियोें को जिनके पास किसी भी योजना के अंतर्गत राशनकार्ड नहीं है, उन्हें भी दो माह का प्रति सदस्य 5 किलो खाद्यान्न और एक किलो चना प्रति परिवार प्रति माह निःशुल्क दिया जाएगा। इसके पंजीयन हेतु खाद्य विभाग द्वारा ’प्रवासी खाद्य मित्र’ एप्प जारी किया गया है।




प्रवासी श्रमिकों के लिए ऑनलाईन पंजीयन का प्रावधान किया गया है। प्रवासी श्रमिक वेबसाईड के माध्यम से पंजीयन कर सकते हैं या जिला प्रशासन के द्वारा करा सकते है।

 पंजीयन के लिए आधार नम्बर नहीं होने की स्थिति में राज्य शासन द्वारा पांच अन्य पहचान पत्रों को भी मान्यता दी गई है। जिसमें से किसी एक का उपयोग कर लाभ ले सकते है। यदि हितग्राही का आधार पंजीयन हो चुका है, किन्तु आधार नम्बर प्राप्त नहीं हुआ है तो वे आधार पंजीयन पर्ची (इनरोलमेन्ट आईडी) का उपयोग कर सकते है।




इसके साथ ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किया गया मतदाता पहचान पत्र, आयकर विभाग द्वारा जारी स्थाई खाता संख्या (पैन कार्ड), किसान फोटो पासबुक, किसी राजपत्रित अधिकारी अथवा तहसीलदार द्वारा उनके शासकीय पत्र पर जारी फोटो सहित कोई पहचान प्रमाण पत्र का उपयोग किया जा सकता है ।



Post a Comment

0 Comments