सरकारी कर्मचारियों के ड्यूटी में आने को लेकर सरकार ने जारी किए नए दिशा-निर्देश, करना होगा पालन -
नई दिल्ली। कोरोना के प्रभाव को देखते हुए केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के कार्यालय आने के बारे में नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं,
सरकारी कार्यालयों में कोरोना पॉज़िटिव मामले लगातार बढ़ने के बाद ये कदम उठाया गया है। सरकार के नए दिशा-निर्देश में अब केवल उन कर्मचारियों को कार्यालय आने को कहा है जिन्हें कोई लक्षण नहीं हैं।
जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार ये नियम निर्धारित किए गए हैं
(1) अगर सर्दी/खांसी या बुखार है तो घर पर ही रहने को कहा गया है।
(2) कंटेनमेंट ज़ोन में रह रहे सरकारी अधिकारी और कर्मचारी घर से ही काम करेंगे। जब तक कंटेनमेंट ज़ोन नहीं हट जाता तब तब घर पर ही रहेंगे।
(3) एक दिन में 20 से अधिक अधिकारी/कर्मचारी काम नहीं करेंगे। इसके लिए रोस्टर बनाया जाएगा, बाकी घर से काम करते रहेंगे।
(4) अगर एक केबिन में दो अधिकारी हैं तो वे एक दिन छोड़ कर आएंगे।
(5) पूरे समय मास्क लगाना होगा, जो नहीं लगाएंगे उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।
(6) सोशल डिस्टेंसिंग बना कर रखें।
(7) अधिकारी अपने कंप्यूटर आदि की खुद ही सफाई करेंगे।
(8) जहां तक संभव हो आमने-सामने की बैठक से बचा जाए।

0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।