दुष्कर्म: बहू ने रिश्तेदार के ऊपर लगाया दुष्कर्म का आरोप.. पुलिस ने दर्ज किया जुर्म..जुटी जांच में-
रायपुर (वेब डेस्क) परिवार की बहू ने ही अपने रिश्तेदार पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। दुर्ग पुलिस ने धारा 376 (2) च , 498 ए , 506, 34 के तहत अपराध दर्ज किया है। पीड़िता के द्वारा ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताण्ड का आरोप लगाते हुवे परेशान करने और रिश्तेदार संजय बघेल पर बलात्कार का आरोप लगाया है।
इस हाईप्रोफ़ाइल मामले में पुलिस ने संजय बघेल को आरोपी बनाया है। जांच के बाद इसमें अन्य आरोपियों के नाम भी जुड़ सकते हैं। पीड़िता का मायका दुर्ग ज़िले में है, और उसने मायके पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने ज़ीरो पर अपराध दर्ज कर मामल रायपुर पुलिस को भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार दुर्ग निवासी महिला ने दुर्ग पुलिस से शिकायत करते हुए शारीरिक शोषण और प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।
पीड़िता ने शिकायत में बताया है, कि उसका विवाह दिनांक 6 दिसंबर 2014 सुंदर नगर रायपुर में रहने वाले समाज के ही युवक के साथ हुआ था। विवाहिता के मुताबिक ससुराल के करीबी रिश्तेदार संजय बघेल जो, कि रोहिणीपुरम रायपुर में निवास करता है, उसका ससुराल में नियमित रूप से आना-जाना था, इसी बीच संजय बघेल उस पर बुरी नज़र रखने लगा। जिसकी शिकायत उसने अपने पति और ससुराल वालों से भी की। परन्तु उन्होंने इस बात पर ध्यान नही दिया। जिससे संजय बघेल की हिम्मत और बढ़ गई, और ससुराल वालों की अनुपस्थिति में आकर वह उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा, साथ ही मोबाइल में अश्लील मैसेज एवं शारीरिक संबंध बनाने दबाव डालने लगा।





0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।