COVIDUPDATE: कोरोना नही रुक रहा नए मरीज फिर मिले, आज 46 नए मरीज़ो के साथ एक्टिव मरीजों की संख्या 971 तक पहुंच गई है.


COVIDUPDATE: कोरोना नही रुक रहा नए मरीज फिर मिले, आज 46 नए मरीज़ो के साथ एक्टिव मरीजों की संख्या 971 तक पहुंच गई है.



रायपुर । प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। आज कुल 46 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज़ों की पहचान हुई. पॉजिटिव मिले मरीजों में कोरबा से 18, जांजगीर से 14, बिलासपुर से 5, राजनांदगांव से 3, जशपुर-रायगढ़ से 2-2, वह जगदलपुर कोंडागांव से 1-1 मरीज शामिल है. जिसके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 971 तक पहुंच गई है.







छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस अब शहर के घने क्षेत्रों पहुँचने लगा है. बिलासपुर के जूना बिलासपुर, तोरवा, सीपत और कोटा क्षेत्र मे नए मरीज मिलने की बात सामने आई है. वही रायपुर की कालीबाड़ी, समता में भी प्रकरण सामने आए थे. शहरी क्षेत्रों में संक्रमण के प्रसार ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है.






कोरोना संक्रमण के बीच छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा समस्या सैंपल जांच को लेकर आ रही थी। एम्स में अब बड़ी तेजी से सैंपलों की जांच हो सकेगी। इसके साथ लालपुर स्थित जीएमसी लैब की भी क्षमता बढ़ गई है। दोनों जगहों पर आरएनए एक्सट्रेशन मशीन लगाई जा रही है। अभी तक एम्स में 350 सैंपल की जांच प्रतिदिन होती थी, लेकिन अब इसकी क्षमता 1200 पहुंच गई है। खास बात यह है कि जांच का समय भी 4 घंटे से घटकर आधा हो गया है।










Post a Comment

0 Comments