बड़ी खबर: 2 दिन पहले दुष्कर्म का एक आरोपी पकड़ा, निकला कोरोना पॉजिटिव-
बिलासपुर। बिलासपुर सिविल लाइन पुलिस के द्वारा 2 दिन पहले ही दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था, गिरफ्तार किए गए आरोपी की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट मिलते ही हड़कंप मच गया, आरोपी की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही थाना परिसर को खाली कराया गया, और आरोपी के संपर्क में आए सभी पुलिसकर्मियों तथा अधिकारियों की जांच की जा रही है।
कोरोना पॉजिटिव निकला आरोपी कर्नाटका के मैसूर का रहने वाला है। सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी को 4 जुलाई को गिरफ्तार किया था गिरफ्तार करने के बाद उसे थाने ले आए थे, जिसके बाद उसकी कोरोना की जांच के लिए सैंपलिग करवाई गई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
टीआई सरेंद्र स्वर्णकार ने बताया, कि आरोपी के संपर्क में आए एक अधिकारी और तीन कांस्टेबल सहित अन्य कर्मचारियों की जांच कराई जाएगी।
आप को बता दें, बिलासपुर का यह दूसरा मामला है, इससे पहले पचपेड़ी थाना का एक पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद पुलिसकर्मियों को क्वॉरंटीन किया गया था। अब सिविल लाइन थाना में आरोपी पॉजिटिव पाया गया है।






0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।