कोरोना अपडेट - आज कुल 277 नए मरीज की पुष्टि की है स्वास्थ्य विभाग ने देखिए किस जिले में कितने पॉजिटिव.

कोरोना अपडेट - आज कुल 277 नए मरीज की पुष्टि की है स्वास्थ्य विभाग ने देखिए किस जिले में कितने पॉजिटिव..

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना का कहर अपने चरम पर पहुंच गया है मंगलवार को देर शाम स्वास्थ्य विभाग द्वारा 277 नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि की गई है. जिसके बाद पॉजिटिव मरीजों की संख्या 8257 तक पहुंच गई है. वही आज एक की मौत हो गई है. बड़ी बात यह है कि इनमे से अधिकांश की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है.

पॉजिटिव मिले मरीजों में रायपुर से 138, दुर्ग से 19, राजनांदगांव से 20, बिलासपुर- बस्तर 18, नारायणपुर से 11, रायगढ़- बलौदा बाजार से 8-8, सरगुजा व गरियाबंद से 6-6, कबीरधाम से 5, कोरबा व मुंगेली से 4-4, बलरामपुर, जशपुर, दंतेवाड़ा से 3, कांकेर से 2 व जांजगीर चांपा से एक पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है, स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों की मानें तो सभी पॉजिटिव मरीजों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराने की प्रक्रिया जारी है.,

Post a Comment

0 Comments