बिग ब्रेंकिंग: व्यवसायी के कर्मचारी से 71 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए आरोपी-
कबीरधाम। राइस मिलर व्यवसायी मुन्ना अग्रवाल का कर्मचारी पैसे से भरे बैग को लेकर बाइक में कवर्धा से बिलासपुर आ रहा था इसी दौरान दो अज्ञात युवकों ने कर्मचारी की आंखों में मिर्च पाउडर छिड़ दिया, जिसके बाद उसकेे सामने कट्टा रख कर पैसे से भरा बैग पार कर दिया. मामले की जानकारी लगते ही पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को एलर्ट करते हुए नाकाबंदी कर दी है,
जानकारी के अनुसार व्यवसायी के कर्मचारी से 71 लाखों रुपए लूट कर फरार होने का मामला सामने आया है, घटना कवर्धा के जंगलपुर गांव के पास की है, जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है,
गृह मंत्री ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के दिए निर्देश-
मामले पर संज्ञान लेते हुए गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने जिले के अधिकारियों से चर्चा कर विशेष टीम तैयार की है व उन्हें आरोपियों को गिरफ्तार करने का जिम्मा सौंपा है. सूत्रों की माने तो संबंधित जिलों के मार्गों में नाकाबंदी कर दी गई है, वहीं संदिग्ध लगने पर सभी से पूछताछ भी की जा रही है





0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।