बिलासपुर ब्रेकिंग - बिलासपुर में अब शाम 7 बजे ही बन्द कर दी जाएंगी दुकानें.. कलेक्टर ने ली व्यापारी संघ की बैठक.. पढ़े पूरी खबर -
बिलासपुर– कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने बढ़ते कोरोना को देखते हुए जिले के व्यापारी संघ की बैठक मंथन सभा कक्ष में ली, बैठक में 35 संघों के अध्यक्ष शामिल हुए। कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए व्यापारियों ने आम सहमति से अपनी दुकानें एवं प्रतिष्ठान शाम 7 बजे तक बंद करने का स्वयं ही निर्णय लिया। व्यापारियों ने बिना मास्क के सामान नहीं देने पर भी सहमति जताई। कलेक्टर ने व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों में अनिवार्य रूप से सेनेटाइजर एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने का आदेश दिया।
बैठक के पश्चात् कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए आम नागरिकों को जागरूक करने जिला प्रशासन ने आज शहर में फ्लैग मार्च किया। कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर, पुलिस अधीक्षक प्रंशात अग्रवाल , नगर निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय, एवं एस.डी.एम. देवेन्द्र पटेल के साथ प्रशासनिक एवं पुलिस अमले ने शहर के विभिन्न चैक से गुजरते हुए सभी से मास्क लगाने, सार्वजनिक दूरी का पालन करने, अकारण सार्वजनिक स्थलों पर न घूमने की हिदायत दी।
मंथन सभा कक्ष में कलेक्टर सारांश मित्तल ने कमर्शियल चेम्बर्स व्यापारियों की बैठक ली। जिसमें गोलबाजार, बुधवारी,मोटर पार्टस, सेनेटरी ,श्री राम क्लाथ मार्केट, मोबाइल एसोसिएशन, चेम्बर ऑफ कॉमर्स,फल -सब्जी मंडी और व्यापार विहार व्यापारी संघ समेत राजीव प्लाजा के व्यापारियों ने शिरकत की। बैठक का अहम मुद्दा कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर था।
जिले में हर रोज कोरोना के मरीजों की संख्या को लेकर चिंतित कलेक्टर सारांश मित्तल ने कहा कि आज की बैठक में मैंने मुख्य रूप से कमर्शियल चेम्बर्स के व्यापारियों को इसलिए बुलाया है ताकि चर्चा कर कोरोना से बचने का उपाय तलाशा जाए। उन्होंने कहा कि कमर्शियल बिजनेस दुबारा शुरू हो गया है। दुकानदारों का वर्क फॉर्म होम करना मुश्किल है कोरोना काल मे मेरी शहर के व्यापारियों से पहली मुलाकात है। 2,3 दिन लॉक डाउन करने से अब कोई फर्क नही पड़ेगा न ही कोरोना का चैनल टूटेगा क्योंकि अगर जिले में लॉक डाउन कर भी दिया जाए तो पड़ोसी जिले से लोग ई पास लेकर एक दूसरे से मिलने आएंगे। कलेक्टर ने कोविड 19 से बचाव के नियमों का पालन करने पर जोर देते हुए इससे बचने व्यापारियों से आग्रह किया कि अपने हिसाब से कारोबार कर समय तय कर ले।
एसपी प्रशांत अग्रवाल ने सभी व्यापारियों से कहा कि नियमो का पालन कर अपने संस्थाओं के बाहर कोरोना से बचाव के लिए पोस्टर लगा कर ग्राहकों को आगाह करें मुँह बांधना अति आवश्यक है। बिजनेस एंगल को भी साथ रखा जाए ताकि व्यापारियों का लॉस भी न हो। कन्टेनमेन जोन को देखे हर वक्त वहा पुलिस की ड्यूटी लगाना संभव नही है ऐसी जगहों में ज्यादा मूवमेंट करना ठीक नही है और वही आपका बचाव है एसपी ने लॉक डाउन की स्थिति को लेकर एसपी ने कहा कि हम खुद से बंद का आदेश नह निकालना चाहते और न ही टाइमिंग को लेकर पुलिस को कार्रवाई करना अच्छा लगता है आप सभी खुद नियमों का पालन कर कोरोना से बचाव करें।




0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।