BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ के सांसद सोनी के PSO और ड्राइवर को हुआ कोरोना… पूर्ण लॉकडाउन की मांग.....
रायपुर। रायपुर सांसद सुनील सोनी के पीएसओ और ड्राइवर कोरोना पॉजिटिव पाए गए है, उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं सांसद सोनी और उनके पत्नी व बेटे की रिपोर्ट निगेटिव आयी है।
इसी बीच सांसद सुनील सोनी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, ऐसी स्थिति में पूर्ण लॉकडाउन जरूरी है। उन्होने कहा कि सरकार को कोरोना नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम उठाना चाहिए।




0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।