BIG BREAKING रायपुर : सीएम हाउस के सामने आत्मदाह करने वाले युवक हरदेव सिन्हा की मौत, पत्नी सहित दो छोटी बच्चियां हुए अनाथ....

BIG BREAKING रायपुर : सीएम हाउस के सामने आत्मदाह करने वाले युवक हरदेव सिन्हा की मौत, पत्नी सहित दो छोटी बच्चियां हुए अनाथ....

रायपुर - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास के सामने लगभग 24 दिन पहले आत्मदाह करने वाले हरदेव सिन्हा (27) की कल रात मौत हो गई, मौत की पुष्टि कालड़ा हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. सुनील कालड़ा ने की है,उन्होंने बताया कि 65 फीसदी तक झुलस जाने की वजह से युवक की हालत काफी गंभीर थी। उसे बचाने का हर संभव प्रयास किया गया, लेकिन आज रात उसने दम तोड़ दिया, आपको बता दें कि धमतरी जिले के ग्राम तेलीनसत्ती निवासी हरदेव सिन्हा (27) 29 जून की दोपहर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलने के लिए सिविल लाइन स्थित उनके आवास पर पहुंचा था।

उसने बाहर खड़े सुरक्षा बल और अधिकारियों से मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने की बात कही जब सुरक्षा कर्मियों ने युवक को सीएम से नहीं मिलने दिया, तो उसने मुख्यमंत्री आवास के मुख्य गेट के सामने ही खुद को आग के हवाले कर दिया।

मौत की खबर युवक के परिजनों को लगी परिजनों का बुरा हाल है, युवक का शव उसके ग्राम तेलीनसत्ती पहुँचा है, उसके परिवार में पत्नी बसंती सिन्हा के अलावा 6 और 4 साल की दो बेटियां हैं। 

Post a Comment

0 Comments