बड़ी खबर - अंबिकापुर कलेक्ट्रेट 14 दिनों के लिए बंद, जानिए क्या है वजह .....

बड़ी खबर - अंबिकापुर कलेक्ट्रेट 14 दिनों के लिए बंद, जानिए क्या है वजह .....
अम्बिकापुर । जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या में दिन बा दिन बढ़ोत्तरी ही होती जा रही है और कलेक्टोरेट में पदस्थ कर्मचारी के पिता के पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद सरगुजा कलेक्टर संजीव झा ने कलेक्ट्रेट कोर्ट को 2 सप्ताह के लिए बंद करने के आदेश जारी किया है.

आपको बता दें कि रविवार रात 4 कोरोना पॉजिटिव पाए गए कंपनी बाजार निवासी पॉजिटिव व्यक्ति की पुत्री कलेक्ट्रेट में कार्यरत है. इसे देखते हुए सरगुजा कलेक्ट्रेट संजीव झा ने कर्मचारी के संपर्क में आए सभी कर्मचारियों का सैंपल लेकर टेस्ट करने का आदेश दिया है. इसके अलावा कलेक्ट्रेट में बढ़ती लोगों की भीड़ को देखते हुए कलेक्ट्रेट कोर्ट को 14 दिनों के लिए बंद कर दिया है. साथ ही सोमवार को होने वाली टीएल बैठक को भी स्थगित कर दिया है.

Post a Comment

0 Comments