सचिन पायलट की राजस्थान के उप मुख्यमंत्री पद से हटाया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी नहीं रहे अब वह......
जयपुर - पिछले 2 दिनों से चल रहे सियासी उठापटक के बीच लगातार कांग्रेस और सचिन पायलट के बीच की दूरियां बढ़ती जा रही थी और मंगलवार को पार्टी के आदेश के तहत सचिन पायलट को राजस्थान के उपमुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया है. इसकी घोषणा कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने की है. साथ ही सचिन पायलट को राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष पद से भी हटाया गया है.
रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि गोविंद सिंह डोटासरा को पायलट की जगह पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
जयपुर में कांग्रेस विधायक दल की लगातार आज दूसरी बैठक में सचिन पायलय शामिल नहीं हुए। इसके बाद ये कार्रवाई की गई है। इसके अलावा बागी हुए विश्वेंद्र सिंह, रमेश मीणा को भी मंत्री पदों से हटाया गया है।
इस कदम के कयास पहले से लगाए जा रहे थे। दरअसल सोमवार से ही कांग्रेस की ओर से कहा जा रहा है कि पार्टी के नेतृत्व की ओर से कई बार सचिन पायलट को मनाने की कोशिशें हो चुकी हैं। सूत्रों के अनुसार जयपुर के फेयरमॉन्ट होटल में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में मौजूद 102 MLA ने निर्विरोध तौर पर सचिन पायलट को पार्टी से बाहर निकालने की मांग की है।




0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।