बड़ी खबर - कोरोना संक्रमण से बचाव व नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने विभाग के अधिकारियों की ली बैठक......

बड़ी खबर - कोरोना संक्रमण से बचाव व नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने विभाग के अधिकारियों की ली बैठक......
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोविड-19 की स्थिति को लेकर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने रायपुर स्थित स्टेट कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली है इस बैठक में कोरोना संक्रमण को किस तरह से नियंत्रित किया जाए इस बात को लेकर चर्चा की गई है, 

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जगदलपुर कोविड सेंटर की व्यवस्था का भी जायजा लिया, कोविड सेंटर में भोजन और मेडिकल संबंधी जानकारी प्राप्त की. बैठक में स्वास्थ्य विभाग की सचिव निहारिका बारिक सहित विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

Post a Comment

0 Comments