बड़ी खबर - छत्तीसगढ़ के हर गांव में होगा औद्योगिक केन्द्र स्थापित..... स्थानीयजनों के लिए बढ़ेंगे रोजगार के अवसर....

बड़ी खबर - छत्तीसगढ़ के हर गांव में होगा औद्योगिक केन्द्र स्थापित.....  स्थानीयजनों  के लिए बढ़ेंगे रोजगार के अवसर....
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ एक समृद्ध और खुशहाल राज्य के रूप में अपनी पहचान बनाने लगा है। आने वाले समय में प्रत्येक गांव में एक-एक एकड़ में औद्योगिक केन्द्रों की स्थापना की भी योजना स्थापित की जाएगी,

इन केन्द्रों में स्थानीयजनों द्वारा ही वर्मी कम्पोस्ट, वनौषधियों का निर्माण-पैकेजिंग, सिलाई, बुनाई, लघु वनोपजों के प्रसंस्करण जैसे काम संपन्न होंगे। इससे निश्चित रूप से ग्रामीणों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।

उक्त विचार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कल अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान लोगों को सम्बोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सम्पूर्ण अर्थव्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए राज्य सरकार द्वारा सुराजी गांव योजना के तहत नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी को नया जीवन दिया जा रहा है।


इसके तहत गांव-गांव में गौठानों का निर्माण किया जा रहा है। इसी तरह हर गांव में एक-एक एकड़ में औद्योगिक केन्द्र के स्थापना की  योजना भी बनाई गई है। इसमें वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन, लाख चूड़ी निर्माण, वनौषधि निर्माण तथा सिलाई-बुनाई और लघु वनोपजों के प्रसंस्करण जैसे विविध कार्य आसानी से किए जा सकेंगे जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी सुगमता से उपलब्ध होंगे।
सीएम बघेल ने कहा कि हमारे पुरखों ने छत्तीसगढ़ के लिए जो सपना संजोया था उसे पूरा करने में राज्य सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में सभी वर्गों के लोगों की भलाई और खुशहाली के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और उन्हें उन्नति के लिए भरपूर अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments