रोजगार की आस में बायोडेटा देने पहुँचे बेरोजगरो का नोवा प्लांट,आयरन एंड स्टील लिमिटेड प्रबंधक ने आवेदन लेने से किया इंकार, क्रांति सेना करेंगे आंदोलन -


बिल्हा क्षेत्रों में संचालित हो रहें औद्योगिक कंपनियों में छत्तीसगढ़ियों को नही मिल रहा रोजगार, कम वेतन में कम लोगो को ही दिया जाता है काम -




बिलासपुर/ बिल्हा- बिल्हा क्षेत्र से लगे हुए आस पास के गांव के सैकड़ो बेरोजगार युवाओं ने नौकरी की आस में कई बार अपना बायोडेटा नोवा प्लांट प्रबंधक को दिया, उसके बाउजूद आज तक दगोरी बिल्हा चकरभाठा के आस पास के दर्जन भर गांव के युवा बेरोजगारी का दंज झेल रहें है,




नोवा प्लांट प्रबंधन ने लोकल युवाओं को देख कर उनके द्वारा दिये जा रहें आवेदन तक को लेने से इनकार कर दिया जिस पर आक्रोशित ग्रामीणों के साथ छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के सेनानियों ने कलेक्टर के माध्यम से शिकायत करने की बात कही, इस मामले को लेकर ग्रामीणों से चर्चा की है तो पता चला कि ऐसे बहुत से ग्रामीण है जिनकी खेती को नौकरी देने के नाम पर खरीदा गया था, उसके बाउजूद अभी तक उन्हें प्लांट के तरह से कोई भी नौकरी नही दी गई है,

छत्तीसगढ़ क्रांति सेना बिलासपुर ईकाई के सेनानियों ने ग्रामीणों से उनकी समस्याओं को पूरे प्रदेश से अवगत कराने के लिए विरोध प्रदर्शन करने की रणनीति बनाई है जिसके द्वारा बिल्हा के बेरोजगार युवाओं को आसपास के कंपनियों में रोजगार दिलाने के लिए कलेक्टर से शिकायत की जाएगी अगर इसके बाद भी बिल्हा,दगोरी, चकरभाठा, सिरगिट्टी के बेरोजगार युवाओं को कंपनी प्लांट के द्वारा रोजगार नही दिया गया तो पूरे क्षेत्र में जबर धुर्रा छुड़ाओ आंदोलन कर क्षेत्र के युवाओं को उनका हक दिलाएंगे।




बिल्हा क्षेत्र के युवाओं का कहना है कि उनके पास टेक्निकल नॉन टेक्निकल दोनों प्रकार के ही प्रमाण पत्रों का भरमार है उसके बाउजूद प्लांट प्रबंधकों द्वारा लोकल निवास प्रमाण पत्र देख कर रोजगार नही दिया जाता, जबकि दूसरे प्रदेशों से लाकर लोगो को यहाँ काम दिया जा रहा है, जहाँ थोड़े बहुत लोकल लोग काम कर रहें है उन्हें कम वेतन में काम मे रखा जाता है वहीं बाहर से लाए गए लोगो को अधिक वेतन दिया जाता है, प्लांट प्रबंधन के छत्तीसगढ़ के युवाओं से इस तरह के व्यहार से छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना से प्लांट में युवाओं की समस्याओं को दूर करने का आवेदन देने पहुँचे थे जिसे प्लांट के जिम्मेदार अधिकारियों ने लेने से इनकार कर दिया।


छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना बिलासपुर जिला अध्यक्ष ने सभी बेरोजगार युवाओं के हक के लिए जमीनी लड़ाई लड़ने की बात कहीं है अगर जल्द इस ओर शासन और प्लांट प्रबंधन ने कोई उचित निर्णय नहीं लिया तो ऐसा प्लांट को बिल्हा के आस पास क्षेत्रों में चलने नही देंगें जो छत्तीसगढ़ियों के हक को छीन रहा है।







Post a Comment

0 Comments