सरकारी जमीन बेचने के विरोध में क्रान्ति सेना का प्रर्दशन, भनपुरी में किया राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का पुतला दहन


सरकारी जमीन बेचने के आदेश पर रोक लगाने क्रान्ति सेना प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल के द्वारा हाईकोर्ट में पिटीशन दायर किया जा चुका है।


रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने जब से सरकारी जमीन की निलामी का प्रस्ताव पारित किया है, तब से पूरा छत्तीसगढ़ उबाल मार रहा है, सरकार के इस फैसले के विरोध में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल का पूतला दहन जारी है। इसी कड़ी में रायपुर के भनपुरी में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के सेनानियों ने कांग्रेस सरकार के इस काला आदेश के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और भनपुरी बाजार चौंक में राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल का पुतला दहन किया।



छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना द्वारा सरकारी जमीन को बेचने का निर्णय अब उनके गले का फांस बन गई है, इस विषय को लेकर एक पत्रकार के यह सवाल किया कि कांग्रेस सरकार यदि सरकारी जमीन को बेचने का निर्णय वापस नहीं लेगी तो क्रान्ति सेना का अगला कदम क्या होगा। इस पर जवाब देते हुए छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के प्रदेश प्रमुख अमित बघेल ने बताया सेना के द्वारा इस पर रोक लगाने के लिए हाई कोर्ट में पीटिशन दायर भी की जा चुकी है। बघेल ने कहा कि हमें हमारे देश संविधान पर और न्यायालय पर पूरा भरोसा है, कि वह जनता के साथ अन्याय नहीं करेंगी, एवं सरकार के द्वारा लाये इस काला आदेश पर रोक लगाकर आम जन मानस के पक्ष में जरूर न्यायपूर्ण फैसला सुनाएगी।

सेना प्रमुख आगे बताते हैं किसी भी न्यायालय का आदेश जनता के आदेश से बड़ा नहीं होता, यदि फिर भी सरकार द्वारा सरकारी जमीन को बेचने का निर्णय वापस नहीं लेगी तो छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना इसका जवाब अपने तेवर में देंगी, अभी हम इस आदेश का विरोध नियम-कानून में रहते हुए शान्तिपूर्ण तरीके से कर रहे हैं। यदि सरकार चाहती है कि पूरा छत्तीसगढ़ सरकारी जमीन बेचने के फैसले के विरोध में उठ खड़ा हो तो छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना सरकार की ईट से ईट बजाने के लिए तैयार खड़ी है।










Post a Comment

0 Comments