बड़ी खबर : मंत्रालय में प्रवेश अब आसान नहीं, सचिव की अनुमति पर ही जा पाएंगे अंदर, मीडिया पर भी पाबंदी…

बड़ी खबर : मंत्रालय में प्रवेश  अब आसान नहीं, सचिव की अनुमति पर ही जा पाएंगे अंदर, मीडिया पर भी पाबंदी…
रायपुर। छत्तीसगढ़ मंत्रालय में अब प्रवेश आसान नहीं होगा, सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश दिया है कि अब मंत्रालय में प्रवेश के लिए सचिव की अनुशंसा पर ही पास बनेगा, ऐसा बताया जा रहा है कि कोविड संक्रमण से बचाव के लिए यह निर्णय लिया गया है,

आपको बता दे कि मध्यप्रदेश सरकार ने हाल ही में एक आदेश निकालकर मंत्रालय में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया था, अब छत्तीसगढ़ के मंत्रालय में भी प्रवेश की व्यवस्था को कड़ी कर दी गई है, अभी तक मंत्रालय में मंत्री या सचिव के स्टाफ, उप सचिव, अवर सचिव की अनुशंसा पर गेट में पास बना दिए जाते थे, किंतु अब सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके लिए आदेश निकाल दिया है,
मंत्रालय में होने वाले अनावश्यक भीड़ कम करने के लिए यह व्यवस्था की गई है, इस नियम के दायरे में सभी आते हैं, मीडिया भी सीधे मंत्रालय के भीतर प्रवेश नहीं कर सकता, आपको बता दें कि मंत्रालय में कोविड संदिग्ध पाए गए थे, जिसके बाद यह व्यवस्था प्रभावी कर दी गई है।

Post a Comment

0 Comments