14580 चयनित शिक्षकों की नियुक्ति एवं प्रदेश के सभी विभागों में रिक्त पदों की भर्ती को लेकर 12 जुलाई को आप करेगी प्रदर्शन- सुरेश शांडिल्य जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी जिला-जांजगीर-चाम्पा,छत्तीसगढ़ ।
जांजगीर-चापा। आम आदमी पार्टी जिला जांजगीर-चाम्पा,की आज ज़िला कार्यकारणी के सदस्यों की बैठक हुई,जिसमें तय हुआ - 14580 चयनित शिक्षकों की नियुक्ति और प्रदेश के सभी विभागों में रिक्त पदों की भर्ती को लेकर आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी दुवारा 3 जुलाई एवं प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल दुवारा 7 जुलाई से किए जा रहे आमरण अनशन के समर्थन में 12 जुलाई को ज़िला मुख्यालय में शांतिपूर्वक प्रदर्शन करेगी ।
सुरेश शांडिल्य ने कहा दस्तावेज सत्यापन कार्य पूर्ण हुए 6 माह हो गये, लेकिन अब तक एक भी अभ्यर्थियों को नियुक्ति नही मिल पायी है । सहायक शिक्षक , शिक्षक ,विज्ञान सहायक शिक्षक , व्यायाम शिक्षक के दस्तावेजों का सत्यापन कार्य को 6 माह पूर्ण होने को जा रहा है ,लेकिन अब तक उनका पात्र- अपात्र सूची नहीं निकाला गया है ।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी जी ने विषय की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय मांगा लेकिन उन्हें समय नही दिया गया,जिसके कारण वो 3 जुलाई से आमरण अनशन पर बैठे हैं, लेकिन 6 जुलाई को जबरन प्रशासन ने उन्हें अनशन स्थल से उठा लिया , प्रदेशभर के युवा के आक्रोश के बाद उन्हें प्रशासन ने छोड़ा और 7 जुलाई को प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल भी कोमल हुपेंडी के साथ आमरण अनशन पर बैठ गए हैं ।
प्रदेश युवा प्रकोष्ठ के संगठन मंत्री आशुतोष गोपाल का कहना है , प्रदेश में 14580 चयनित शिक्षकों की नियुक्ति जल्द हो एवं सभी विभागों में रिक्त पदों को जल्द भरा जाए । इसपर सरकार एक श्वेत पत्र जारी करे और प्रदेश के युवाओं को बताएं - इन - इन विभागों में इतनी वेकैंसी खाली है और इस तय सीमा में ये वेकैंसी भर दी जाएगी ।
प्रदेश सह संयोजक चैतराम देवखटकर ,ने कहा -जब तक सरकार से इन दो मुद्दों पर कोई ठोस आश्वासन लिखित में प्रदेश के युवाओं को और आम आदमी पार्टी को नहीं मिल जाता , हमारा अनशन और आंदोलन जारी रहेगा ।
आम आदमी पार्टी द्वारा संचालित आंदोलन के इन दोनों मुद्दों पर अपना समर्थन देने के लिए पार्टी दुवारा एक मिस्ड कॉल नंबर जारी किया गया है, जिसका नंबर है 6263230333 हैं। इस नंबर पर मिसकॉल करके प्रदेश के सभी लोग इन 2 मुद्दों पर अपना समर्थन दे सकते हैं । आज के जिला कार्यकारणी की बैठक में चैतराम देवखटकर सुरेश शांडिल्य, विजय मौर्य, आशुतोष गोपाल,राठौर जी,रामप्यारे साहू,गुलाब बंजारे उपस्थित थे ।






0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।