बड़ी खबर - सरकारी जमीन बचाने मैदान पर उतरे छत्तीसगढ़िया कान्ति सेना, आरंग में जबर विरोध के बाद हुआ राजस्व मंत्री का पुतला दहन पढ़े पूरी खबर-

बड़ी खबर - सरकारी जमीन बचाने मैदान पर उतरे छत्तीसगढ़िया कान्ति सेना, आरंग में जबर विरोध के बाद हुआ राजस्व मंत्री का पुतला दहन पढ़े पूरी खबर-
*आरंग बस स्टैंड पर क्रान्ति सेना द्वारा जबर विरोध के बाद हुआ राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का पुतला दहन, प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल सहित सभी कार्यकर्ताओं ने दी एक साथ गिरफ्तारी*

रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश कि खाली पड़ी ग्रामीण व शहरी नजूल की सरकारी जमीन को बेचने का फैसला लिया है। तब से छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना प्रदेश के सभी जिलों में छत्तीसगढ़ सरकार का विरोध और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का पुतला दहन कर जोर-शोर से विरोध किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को आरंग जनपद के बस स्टैंड के साथ कई जगहों में क्रान्ति सेना द्वारा जबर्दस्त विरोध कर राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का पुतला दहन किया। राज्य प्रमुख अमित बघेल ने जन-प्रतिनिधि व प्रशासन को चेतावनी देते कहा कि सरकारी जमीन बेचने के फरमान को तत्काल निरस्त कर बिक्री किये हुए जमीन को वापस लिया जाए। प्रदेश की खाली पड़ी सरकारी जमीन पर करोड़ों छत्तीसगढ़ियों का हक है, इस जमीन पर अपनी गंदी नियत हटाकर भूमि का उपयोग विद्यालय, महाविद्यालय, अस्पताल, खेल मैदान व अन्य के रूप में किया जाना चाहिए। इसके विपरित सरकार अपने राजस्व बढ़ाने के नाम पर बाहर से आए लोगों को फायदा पहुंचाने सरकारी जमीन को बेचकर उनके उद्योगों को लाभ पहुंचा रही है।
आरंग बस स्टैंड पर क्रान्ति सेना के प्रर्दशन व तेवर देख पुलिस प्रशासन सकते में आ गए, अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया, पुतला दहन के बाद कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने में पसीने छूट गए। तभी प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी सेनानियों ने स्वयं हि गिरफ्तारी दी, प्रदेश का यह पहला संगठन है जो पुलिस कोर्ट-कचहरी जेल से नहीं डरती, बल्कि खुद जेल जाने के लिए खुश हो रहें थे, और 'जब तक जेल में चना रहेगा आना जाना बना रहेगा', व 'एक गोंड रेल में एक गोड जेल में' नारा लगा रहे थे। क्रान्ति सेना द्वारा पुतला दहन का मकसद राज्य सरकार को अपनी मनमानी करने से रोकना है। एवं जिस विश्वास से अपने विकास हेतु उन्हे चुन कर के सत्ता में बिठाया है, उसे भी आने वाले समय में सत्ता से उखाड़ फेंक सकती है। क्रान्ति सेना ने आरंग के लोगों को अपने हक के लिए आवाज बुलंद करने के आह्वान के साथ विश्ववास दिलाया कि चोर उचक्कों कि सरकार यदि हमारा हक मारेंगी तो क्रान्ति सेना पूरी ताकत के साथ हर एक छत्तीसगढ़ियों के संग कंधा से कंधा  मिलाकर लडेंगी।

Post a Comment

0 Comments