CORONA BREAKING : राजधानी में आज फिर हुआ कोरोना विस्फोट … दोपहर तक 67 नए मरीजों की पुष्टि हुई...…

CORONA BREAKING : राजधानी में आज फिर हुआ कोरोना विस्फोट … दोपहर तक 67 नए मरीजों की पुष्टि हुई...… 
रायपुर। राजधानी में कोरोना विस्फोट  हर दिन बढ़ता ही जा रहा है, आज दोपहर 2 बजे तक रायपुर में 67 नए कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की पहचान हो चुकी थी, जिसमें सांसद सुनील सोनी का वाहन चालक, पुलिस मुख्यालय में दो और खाना बनाने वाली महिला शामिल है। वहीं रविवार को मिले पाॅजिटिव मरीज में राजधानी का एक पत्रकार भी शामिल है।
राजधानी में जिस तेजी से कोरोना अपने हाथ पैर पसार रहा है, उसे देखते हुए पूर्ण लाॅकडाउन की मांग एक बार फिर से उभरने लगी है। खास बात यह है कि इस मांग की शुरूआत कांग्रेस से राज्यसभा सासंद छाया वर्मा ने की है, जिसे रायपुर लोकसभा सांसद सुनील सोनी ने दोहराया है।
बहरहाल राजधानी में लगातार बढ़ रही कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या हर किसी के लिए आने वाले संकट का संदेश है, जिसे समझते हुए जरूरी है कि लोग लाॅक डाउन के समय दिए गए निर्देशों का पालन करें, ताकि आप खुद इस महामारी की चपेट में आने से बचने के साथ ही दूसरों के लिए भी प्रेरणा साबित हो सकें।

Post a Comment

0 Comments