FIR: कोरोना पॉजिटिव मरीज पर अपनी जानकारी छिपाने और मोबाइल बंद करने का आरोप


FIR: कोरोना पॉजिटिव मरीज पर अपनी जानकारी छिपाने और मोबाइल बंद करने का आरोप

रायपुर।  रायपुर में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज पर अपनी जानकारी छिपाने और मोबाइल बंद करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार जोन नंबर 5 मंगलबाजार कॉलोनी निवासी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्होंने अपनी जानकारी छिपाई और अस्पताल ले जाने के लिए जब उनसे मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन तो उन्होंने अपना मोबाइल जानबूझकर बंद कर लिया था।

कोरोना संक्रमित व्यक्ति को निर्देश दिये जाने के बाद भी प्रशासन का सहयोग ना कर संक्रमण फैलाने का कार्य किया जा रहा था, जिसके बाद निगम प्रशासन ने आजाद चौक थाने में एक लिखित आवेदन दिया था, जिस पर पुलिस ने महामारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए कोविड-19 पीड़ित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

Post a Comment

0 Comments