कोराना ब्रेकिंग - छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के इस थाने का SI निकला कोरोना पॉजिटिव, अब तक कुल 5 थानों को किया जा चुका है सील
रायपुर - राजधानी रायपुर में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है, कोरोना की चपेट में बड़ी संख्या में कोरोना वारियर्स भी आ रहे हैं. अब रायपुर के कबीर नगर थाने का सब इंस्पेक्टर का रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकला है. संक्रमण के लक्षण दिखने के बाद कोरोना टेस्ट कराया गया था, जिसके बाद जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
एसआई के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद कबीर नगर थाने को सील कर दिया गया है, इसके साथ ही थाना प्रभारी सहित थाने के पूरे स्टॉफ का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा, जब तक कबीर नगर थाना सील रहेगा, तब तक आमानाका थाना के पुलिसकर्मी यहां का काम देखेंगे,
आपको बता दें कि रायपुर में अब तक 5 थानों को कोरोना की चपेट में आने की वजह से सील किया जा चुका है. जिसमें तेलीबांधा थाना, आजाद चौक, मंदिर हसौद, पुरानी बस्ती और कबीर नगर थाना शामिल है.




0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।