बड़ी खबर - 17 वर्षीय लड़के ने रेप जैसे अपराध को रोकने के लिए बनाई खाश गैजेट….. जानिये क्या है वह गैजेट.......

बड़ी खबर - 17 वर्षीय लड़के ने रेप जैसे अपराध को रोकने के लिए बनाई खाश गैजेट….. जानिये क्या है वह गैजेट.......
डेस्क(आरूग न्यूज)-  आठ साल पहले दिल्ली में चलती बस में एक लड़की के साथ पांच लोगों ने रेप किया गया। ये हादसा बेहद भयानक था, इसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। 13 दिन तक वो लड़की जिंदगी, मौत और अपने दर्द से लड़ती रही, लेकिन अंत में इलाज के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया। लोगों ने इस लड़की की बाहदुरी को देखते हुए इस लड़की को निर्भया नाम दिया।

ऐसे भयानक अपराध पर रोक लगाने के लिए हैदराबाद के 17 वर्षीय लड़के ने एक अनोखा अविष्कार किया है। सिद्धार्थ मंड़ल नाम के एक लड़के ने महिलाओं और लड़कियों के साथ होने वाले रेप और अन्य प्रकार की हिंसा को रोकने के लिए यह बहुत अच्छी पहल की है।

सिद्धार्थ ने एक ऐसा फुटवियर बनाया है जिससे लड़की को छूने पर करंट लगेगा। साथ ही फुटवियर में एक ऐसा सेंसर लगाया गया है जो घटना का अंदेशा होते ही पुलिस और लड़की के परिवार वालों को तुरंत घटना की जानकारी देगा। इस फुटवियर को लड़के ने electro shoe नाम दिया है। साथ ही सिद्धार्थ ने दावा किया है कि अगर कोई लड़की ये चप्पल पहन लेगी तो उसके साथ छेड़खानी नहीं कर सकता है।

ये फुटवियर दिखने में एक आम फुटवियर जैसा ही है। सिद्धार्थ के इस प्रयास की तेलंगाना के शिक्षा मंत्री और उप-मुख्यमंत्री कदियम श्रीहरी ने भी प्रशंसा की थी। साथ ही उन्होंने सिद्धार्थ के नाम लेटर ऑफ एप्रिसिएशन जारी किया है।  
किस भी लड़की के इसे पहनने पर यह पता नहीं चलेगा कि उसने आम फुटवियर पहना है या ElectroShoe फुटवियर।
इससे चार्ज करने के लिए बिजली और बैटरी की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। ये लड़कियों के चलने से ही चार्ज हो जाएगा।  सिद्धार्थ ने यह टेस्ट खुद एक लड़की पर करके देखा है जो बिल्कुल सही हुआ। इस फुटवियर को पहनने के बाद लड़की को छूने वाले को 0.1amp करंट का झटका लगेगा।

Post a Comment

0 Comments