छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 25 अगस्त से शुरू होने जा रहा है, सभी विधायकों से कोरोना जांच करवाने कहा गया-

 विधानसभा का मानसून सत्र 25 अगस्त से शुरू होने जा रहा है-



रायपुर। प्रदेश में छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 25 अगस्त से शुरू हो रहा है। जो 28 अगस्त तक चलेगा, विधानसभा सत्र में शामिल होने वाले सभी विधायकों से कोरोना जांच कराए जाने का आग्रह किया गया था, लेकिन इनमें से कुछ विधायकों की ओर से असहमति सामने आ रही है, जिसे लेकर विधानसभा सचिवालय संशय में फंस गया है।

अभी सत्र सुरु होने में महज एक दिन का ही बच रह गया है, जिसके चलते विधानसभा सचिवालय ने विधायकों की जिद के आगे घुटने टेक दिए हैं। इस बीच जानकारी यह मिल रही है कि प्रवेश द्वार पर सभी विधायकों का टेम्प्रेचर चेक किया जाएगा और सेनेटाइजर से लेकर मास्क सहित अन्य जरूरी सामानों की व्यवस्था की जाएगी।

 लेकिन प्रदेश में जिस तरह के हालात बने हुए हैं, और नेताओं के कोरोना की जद में आने का सिलसिला जारी है, उससे आघे और समस्या हो सकती है

Post a Comment

0 Comments