कोरोना ब्रेकिंग - देर रात मिले 70 नए मरीज आंकड़ा पहुंचा 478, साथ ही कुल 8 लोगो की हुई मौत......
रायपुर । छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की संख्या कम होने का नाम ही नहीं ले रही है और ना ही मौत का आंकड़ा थम रहा है। आपको बता दे कि छत्तीसगढ़ में अब कोरोना मरीजों की संख्या 14 हजार के पार पहुंच गई है, जिनमें से अभी भी प्रदेश के अस्पतालों में 4255 मरीज भर्ती हैं, जबकि 9658 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।प्रदेश में आज 478 नये मरीज मिले हैं, वहीं पिछले 24 घंटे में 8 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है। अब प्रदेश में कुल मौत का आंकड़ा 117 पहुंच गया है।
राजधानी रायपुर में आज 195 नये मरीज मिले हैं, जबकि राजनांदगांव और दुर्ग भी लगातार हॉटस्पाट बना हुआ है।
राजनांदगांव में 54
दुर्ग में 43
रायगढ़ में 29,
सुकमा से 23,
बलौदाबाजार से 18,
बस्तर में 15,
नारायणपुर में 15,
बिलासपुर से 26,
सरगुजा से 12,
कोरिया से 6,
महासमुंद से 5,
गरियाबंद से 5,
कोंडगांव से 5,
कांकेर से 5 नये मरीज मिले हैं।
वहीं मौत के आंकड़ों को देखें तो शिवरीनारायण की रहने वाली 24 वर्षीय महिला की बिलासपुर सिम्मस में मौत हुई है।
वहीं रायपुर के गढ़ियारी अशोक नगर में 56 वर्षीय पुरुष,
बैजनाथपारा रायपुर में 60 वर्षीय पुरूष,
गुढ़ियारी के सतनामीपारा में 4 वर्षीय एक बच्चे की मौत हुई है।
वहीं गढ़ियारी में 72 वर्षीय पुरूष,
त्रिमूर्तिनगर रायपुर में 55 वर्षीय महिला की मौत हुई है।
रायपुर के संजय नगर 64 वर्षीय एक पुरुष
और रायपुर में ही एक 61 वर्षीय महिला की मौत हुई है।




0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।