जॉब ब्रेकिंग - छत्तीसगढ़ में निकली भर्ती विज्ञापन - हाईकोर्ट ने किया रद्द.. 750, से ज्यादा फॉर्म हुए रद्द.....पढ़िए पूरी खबर.....
रायपुर। प्रदेश में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के 750 से ज्यादा पदों पर भर्ती होनी थी जिसका विज्ञापन जारी किया गया था परंतु जारी विज्ञापन को हाईकोर्ट ने निरस्त कर दिया है। बता दें कि राज्य सरकार ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के 750 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था।
आप को बता दे कि विज्ञापन में योग्यता के तौर पर नर्सिंग कोर्स की डिग्री मांगी गई थी। इस विज्ञापन को आयुष मेडिकल एसोसिएशन ने चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी।
याचिका में कहा गया था कि विज्ञापन में योग्यता के तौर पर नर्सिंग कोर्स का तो जिक्र है लेकिन आयुर्वेद और होम्योपैथी कोर्स के बारे में कुछ नहीं कहा गया है।
ऐसे में आयुर्वेद और होम्योपैथी कोर्स के डिग्री धारियों को आवेदन देने का मौका नहीं मिल सकेगा। याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस गौतम भादुड़ी की सिंगल बेंच ने सरकार के इस विज्ञापन को निरस्त कर दिया।







0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।