महासमुंद वेब डेस्क| छत्तीसगढ़ में पुलिस ने सेक्स रैकेट में लिप्त 8 लड़कियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई लड़कियों में कोरोना टेस्ट के दौरान 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनको कोविड-19 सेंटर में भर्ती कराया गया। साथ बाकी अन्य 6 को क्वारैंटाइन सेंटर भेज दिया गया है। मामला तुमगांव थाना क्षेत्र का है।
इस पूरे मामले में सबसे बड़ी चुनौति उन लोगों को तलाश करना है जो उन कॉल गर्ल के संपर्क में छापा पड़ने से पहले संपर्क में आए थे। माना जा रहा है कि ऐसे लोगों की संख्या ज्यादा हो सकती है।
दोनों लड़कियों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया दिया गया है। इसके साथ महिला पुलिस टीम की 5 अधिकारियों को भी ऐहतियातन क्वारंटाइन कर दिया गया है।
मामला सोमवार का है। जो तुमगांव थाना क्षेत्र का है। पुलिस को कई दिनों से लगातार सूचना मिल रही थी कि एनएच 53 के तुमगांव पुल के पास कुछ युवतियां और महिलाओं के द्वारा देहव्यापार किया जा रहा है।
देहव्यापार का खुलासा करने गयी पुलिस की टीम के सभी पुलिसकर्मियों को कोरेनटाइन कर दिया गया है। साथ ही थाना प्रभारी, एएसआई, एसआई सहित कई पुलिसकर्मियों का कोरोना टेस्ट कराया गया है। इन पुलिसकर्मियों को आदेश दे दिया गया हैं कि जब तक के इनकी रिपोर्ट न आ जाये तबतक के लिये उन्हें क्वारानटाइन रहना पड़ेगा।
फिलहाल स्वास्थ्य विभाग के लिये अब बड़ा संकट हैं कि कोरोना पाॅजिटिव लड़कियों के द्वारा संपर्क में आये लोगों की पहचान करना। पुलिस और स्वास्थ्य विाभाग की टीम इन युवतियों के संपर्क में आये लोगों की खोज में जुट गयी है। वहीं पुलिस अब इन युवतियों से पूछताछ कर रही है कि वो इन एक महिनों में किस किससे मिली और कहां-कहां गयी थी।





0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।