Admission breaking - अाईटीअाई में एडमिशन हेतु जारी नई गाइडलाइन......पढ़े पूरी खबर -

Admission breaking - अाईटीअाई में एडमिशन हेतु जारी नई गाइडलाइन......पढ़े पूरी खबर -
रायपुर - संचालनालय रायपुर द्वारा आईटीआई एडमिशन हेतु नया गाइडलाइन जारी किया गया है, जारी गाइडलाइन के अनुसार आनलाइन आवेदन फार्म भरने की अन्तिम तिथि 25 अगस्त घोषित की गई है, हालाकि ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने की तिथि आगे बढ़ने की पूरी संभावना है।

इसी क्रम में चिप्स द्वारा पहली सूची 30 अगस्त को डिस्प्ले की जाएगी, जिसके अनुसार सिलेक्टेड कैंडिडेट को एसएमएस के द्वारा सूचित किया जाएगा। एवम् संस्था में 31 अगस्त को सूची चस्पा की जाएगी जिसमें 1 सितंबर से लेकर 3 सितंबर तक प्रवेश दिया जाएगा।

चिप्स द्वारा द्वितीय सूची 7 सितंबर को डिस्प्ले की जाएगी साथ ही चयनित उम्मीदवारों को भी एसएमएस के माध्यम से बताया जाएगा। एवम् संस्था में 8 सितंबर को सूची चस्पा की जाएगी, जिसमें 9 से 11 सितंबर तक प्रवेश लिया जाएगा, 
 
दिनांक समाप्त होने एक पश्चात् आए उम्मीदवारों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।


ऑनलाइन फॉर्म भरने से पहले संचालनालय द्वारा जारी विवरणिका पहले अच्छे से पढ़ ले, 

ऑनलाइन फॉर्म भरने की वेबसाइट

https://slcm.cgstate.gov.in/ITI_OnlineApplication/

इस साइट को क्लिक करके आप विवरणिका डाउनलोड कर सकते है साथ ही फॉर्म भी भर सकते है।

किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए हमसे संपर्क करे।

Aarugnews@Gmail.com


Post a Comment

0 Comments