BIG BREAKING : व्हाइट हाउस पर हुई गोलीबारी, राष्ट्रपति को खतरा....... मचा हड़कंप......

BIG BREAKING : व्हाइट हाउस पर हुई गोलीबारी, राष्ट्रपति को खतरा....... मचा हड़कंप......
दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मारने के इरादे से एक शख्स ने व्हाइट हाउस के बाहर लगातार गोलीबारी की, जिसके बाद राष्ट्रपति को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद एक बयान देकर इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने यह भी कहा कि संभवत: किसी शख्स को गोली लगी है और उसे अस्पताल ले जाया गया है। गोलीबारी की घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप को सीक्रेट सर्विस के कर्मचारी सुरक्षित स्थान पर ले गए हैं। इस घटना की जानकारी होते ही अमेरिका में हड़कंप मच गया है, लोग राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर परेशान है।  स्थिति नियंत्रण में आने के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रेस वार्ता की और मौजूद पत्रकारों को जानकारी दी कि वह सुरक्षित हैं।
ट्रंप ने बताया कि व्हाइट हाउस के बाहर काफी गोलीबारी हो रही थी। सबकुछ अच्छी तरह से नियंत्रण में कर लिया गया है। मैं सीक्रेट सर्विस के कर्मचारियों को उनकी त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के लिए धन्यवाद देता हूं, मेरी जानकारी के मुताबिक किसी को अस्पताल ले जाया गया है। मुझे लगता है कि गोलीबारी करने वाले शख्स को सीक्रेट सर्विस द्वारा गोली मार दी गई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

Post a Comment

0 Comments