शिक्षा ब्रेकिंग - कॉलेज की परीक्षाओं को लेकर विश्वविद्यालय ने भेजा प्रस्ताव, अंतिम निर्णय होगा उच्च शिक्षा विभाग का.....
रायपुर। कॉलेज की परीक्षाओं को लेकर कल रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में कार्य परिषद और स्थाई समिति की अहम बैठक हुई। लेकिन परीक्षाओं को लेकर अंतिम निर्णय नहीं निकल पाया है। घण्टों चली इस मैराथन बैठक की अध्यक्षता रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर केशरी लाल वर्मा ने की थी। जिसमें कॉलेज की परीक्षाओं को लेकर यूजीसी की ओर से जारी दिशानिर्देश और कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए प्रस्ताव तैयार किया गया था।
इस प्रस्ताव पर रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव, स्थाई समिति और कार्यपरिषद के सदस्यों की मंजूरी के बाद मुहर लगी है। प्रस्ताव में पूरी तरह से गोपनीयता बनी हुई है, जिसे उच्च शिक्षा विभाग को सौंप दिया गया है यानी कॉलेज की परीक्षाओं को लेकर नियम में संशोधन करने का अंतिम निर्णय उच्च शिक्षा विभाग को होगा।
आपको बता दें कि पिछले महीने ही कॉलेज के फाइनल ईयर, फाइनल सेमेस्टर सहित फर्स्ट, सेकंड और थर्ड ईयर के प्राइवेट छात्रों की परीक्षाएं भी ऑनलाइन पद्धति से लेने आदेश जारी किया गया था। लेकिन इस पद्धति से परीक्षा लेने के लिए उच्च शिक्षा विभाग को नियमों में संशोधन करना होगा। उसके बाद ही ऑनलाइन पद्धति से विश्वविद्यालय परीक्षाएं आयोजित करेगा।




0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।