बड़ी खबर - भगवान श्रीराम चंद्र जी के भव्य मंदिर का शिलान्यास पर ग्राम बरगड़ा भी हुवा राममय-
5 अगस्त को भगवान श्रीराम चंद्र जी के भव्य मंदिर का शिलान्यास की नींव रखी गई । जिस शुभअवसर पर पूरा देश में दीप प्रज्वलित कर खुशियां मनाई गई, भारत देश के साथ ही अवसर का साक्षी ही पूरा विश्व बना जो इस सनातनी मंगलमय दिन को दिवाली की तरह दीपों से जगमग कर त्योहार की तरह मनाया।
इसी अवसर पर ग्राम बरगड़ा में भी सभी राम भक्त श्रद्धालु ग्रामवासी मिल राम मंदिर प्रांगड़ व शीतला मंदिर में दीप प्रज्वलित कर भगवान श्रीराम के जयघोष के साथ नारा लगाया गया।
वर्तमान में कोविड 19 के चलते शोसल डिस्टेंसिन का पालन किया गया। मर्यादा पुरुषोत्तम राम जी का पूजा अर्चना मर्यादा में रहते हुवे किया गया ।
इस अवसर पर ग्राम के ग्राम पंचायत सरपंच राजेन्द्र वर्मा,उपसरपंच धनेश्वर साहू ,संदीप चौहान,पवन साहू,आशीष साहू,धनेश साहू,अरुण चौहान,धनेश्वर कौसल,लेखराम साहू,संतराम यादव, मुकेश साहू,युवराज वर्मा और समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।




0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।