Suicide : इस मशहूर टीवी एक्टर ने भी की खुदकुशी..... 2 दिन पहले ही हो चुकी थी मौत.....

Suicide : इस मशहूर टीवी एक्टर ने भी की खुदकुशी..... 2 दिन पहले ही हो चुकी थी मौत.....
 सिनेमा जगत से एक और बड़ी हस्ती हमारे बीच नहीं रहे। अभिनेता समीर शर्मा की मौत हो गई है। इस पूरे मामले में बड़ी बात ये है कि पुलिस को खुदकुशी की  आशंका हो रही है। समीर शर्मा का शव मुंबई के मलाड में घर पर पंखे से लटका मिला। मिली जानकारी के अनुसार समीर कई टीवी शोज में काम कर चुके थे, जिनमें ‘कहानी घर घर की’ भी शामिल था।
अभी तक की जानकारी के मुताबिक समीर शर्मा कुछ दिनों से किसी को नजर नहीं आए थे। वहीं जब उनके फ्लैट से बदबू आनी शुरू हुई तो सोसायटी के चौकीदार ने पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर आकर जब घर खोला तो पंखे से अभिनेता समीर शर्मा का शव लटकता मिला।
ऐसे बताया जा रहा है कि करीब दो दिन पहले ही समीर शर्मा की मौत हो चुकी थी और जब शरीर से बदबू आनी शुरू हुई तो आस पास के लोगों को शक हुआ। जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया।

Post a Comment

0 Comments