बिग ब्रेकिंग : अमित जोगी आज से भूख हड़ताल पर… सीएम से की है ये मांग..... पढ़े पूरी खबर....

बिग ब्रेकिंग : अमित जोगी आज से भूख हड़ताल पर… सीएम से की है ये मांग..... पढ़े पूरी खबर....

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 अजीत जोगी के बेटे, पूर्व विधायक अमित जोगी आज सागौन बंगले में दोपहर 12 बजे से अकेले भूख हड़ताल पर बैठे हैं। इससे पहले अमित जोगी ने कहा कि उनकी मांगों में युवाओं को नौकरी, नियमितिकरण और भर्ती मुख्य रुप से शामिल है।

 सीएम भूपेश बघेल के जन्मदिन के मौके पर अमित ने कहा कि हमें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री अपने जन्मदिन के दिन युवाओं को निराश नहीं करेंगे और उनकी मांगों को जरूर पूरा करेंगे।

 बता दे कि शनिवार को शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया था। लगभग 14 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया बीते साल से अटकी हुई है, जिसे लेकर अमित जोगी ने भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया है।

Post a Comment

0 Comments