बड़ी खबर - आम आदमी पार्टी, बिलासपुर द्वारा जिला कलेक्टर से की गई मांग.... कहा लॉकडाउन ना बढ़ाया जाए..... पढ़े पूरी खबर ...
आज आम आदमी पार्टी के *जिलाध्यक्ष प्रथमेश मिश्रा, अधिवक्ता श्री के ए अंसारी,श्री नागेश्वर मिश्रा, श्री मधुकर राव वाशिंग, प्रदेश प्रवक्ता शिवनाथ केशरवानी, जिला सचिव श्री विनय जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी श्री इरफान सिद्दीकी, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी हितेश, जिला कोषाध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल, श्री डी डी सिंग, श्री ईश्वर चंदेल, श्री देवेन्द्र गुप्ता जी,श्री अरविंद पाण्डे, श्री सुरेश पचौरी, युवा कार्यकर्ता सूर्यकांत, श्रीमती सुनंदा वर्मा, श्रीमती अनुभा शर्मा, कु.रेणु तिवारी, मस्तुरी से जनपद पंचायत सदस्य श्री लक्ष्मी टंडन, श्री राधे श्याम भोई, संजय गढ़ेवाल, *युवा नेता अनिलेश मिश्रा* ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा-बिलासपुर जिले में कोरोना के बहुत ही कम केस होने के बाद भी पूरे जिले की समस्त दुकानों को पिछले 4 माह से बंद करके रखा गया है जिसकी वजह से व्यापारी कर्ज के बोझ तले दबते चले जा रहे हैं, सड़क पर व्यवसाय करने वाले,रोज कमाने और रोज खाने वाले लोगों को भूखों मरने की नौबत आ गई है, हर महीने दुकान का किराया,बिजली का बिल,कर्मचारियों को तनख्वाह व्यापारियों को देना ही पड़ता है चाहे उनकी दुकान खुले या ना खुले, शासन लगातार इनकी समस्याओं को अनदेखा कर रही है बिलासपुर जिले में शुरू से ही कोरोना के कम केस रहे है ,यहां पर भयावह स्थिति कभी नहीं रही है , बिलासपुर शहर के एवं जिले के अन्य शहरों के व्यापारियों के साथ लगातार नाइंसाफी की जा रही है अब व्यापारी और जनता का धैर्य का बांध टूट चुका है।
जिलाध्यक्ष प्रथमेश ने आगे कहा की दिल्ली में गंभीर स्थिति होने की बाद भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कभी पूरे दिल्ली का लॉकडाउन नहीं किया वहां पर सरकार व्यापारियों के साथ मिलकर कोरोना के विरुद्ध लड़ाई लड़ते हुए आज कोरोना को हरा रहे हैं और व्यवसाय को भी जीवित रखे हैं यही काम छत्तीसगढ़ सरकार समस्त प्रदेश में करें,बीमारी से लड़ने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करें, उन्हें अच्छा स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करें, और व्यापारियों के साथ मिलकर जागरूकता लोगों में लाए, सरकार सिर्फ अपनी दारु की दुकान को संचालन करने के लिए ही ना सोचे बल्कि जनता के मनोभाव को भी देखते हुए जनता के साथ मिलकर कार्य करें।
आम आदमी पार्टी मांग करती है की बिलासपुर जिले को अगले 6 तारीख के बाद लॉकडाउन मुक्त रखा जाए, यदि शासन प्रशासन हमारी मांगे नहीं मानती है तो आम आदमी पार्टी व्यापारियों के साथ मिल कर सड़क की लड़ाई लड़ेगी एवँ धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगी, जिसकी पुर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी,जिसकी सूचना इस प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी जा रही है।




0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।