बड़ी खबर - पहले उतारा पत्नी को मौत के घाट फिर किया खुद को पुलिस के हवाले..... पत्नी के चरित्र पर था संदेह.... पढ़े पूरी खबर -

बड़ी खबर - पहले उतारा पत्नी को मौत के घाट फिर किया खुद को पुलिस के हवाले..... पत्नी के चरित्र पर था संदेह.... पढ़े पूरी खबर -
धमतरी - रक्षाबंधन जैसे शुभ अवसर पर एक शख्स ने अपनी पत्नी को इतना पीटा की उसकी मौत हो गई ,आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था और इस बात को लेकर दोनों के बीच हमेशा लड़ाई - झगड़ा होता ही था, यह घटना मगरलोड थाना क्षेत्र की है, मर्डर करने के बाद आरोपी ने पुलिस थाने पहुँच कर खुद सरेंडर कर दिया।
आपको बता दे की ग्राम सौंगा निवासी बसंत साहू की शादी करीब 8 साल फले 28 वर्षीय यशोदा से हुई थी, शादी के 2-3 साल तक सब कुछ ठीक था लेकिन उसके बाद दोनों के बीच विवाद होना शुरू हो गया बसंत को अपनी पत्नी पर शक था कि उसका किसी गैर मर्द से अवैध संबंध है, जिसके चलते दोनों के बीच आए-दिन लड़ाई होती रहती थी, यह सब बातो की वजह से बसंत बाहर रहने लगा था।
मिली जानकारी के अनुसार रक्षाबंधन के दिन फिर दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। लेकिन इस बार उससे गुस्सा बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने इस दौरान आधी जली हुई पड़ी लकड़ी से यशोदा के सिर पर कई वार कर दिए। इससे यशोदा की मौके पर ही मौत हो गई, इसके बाद आरोपी थाने पहुंचा ,और उसने घटना की पूरी जानकारी दी और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया |
पूछताछ के बाद पुलिस बसंत के साथ उसके घर पहुंची और यशोदा के शव को कब्जे में ले लिया। इसके साथ ही वारदात में प्रयुक्त लकड़ी भी बरामद कर ली ही है। फ़िलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है | बसंत के खिलाफ पुलिस कार्रवाई जारी है। उसके दो बेटे भी हैं। बहरहाल पति-पत्नी के विवाद में उनके भविष्य को लेकर अब संकट खड़ा हो गया है। फिलहाल पुलिस ममले में परिचितों से पूछताछ कर रही है |

Post a Comment

0 Comments