बड़ी खबर - टीम इंडिया के होनहार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने सन्यास ले लिया......पढ़े पूरी खबर....
मुंबई : पूरा देश स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है तो वहीं दूसरी ओर क्रिकेट जगत से एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सन्यास ले लिया है। हालांकि एमएस धोनी ने सन्यास का ऐलान के साथ यह भी कहा है कि वे आईपीएल खेलते रहेंगे।
ऐसे में उनके प्रशंसक आईपीएल में धोनी को खेलते हुए देख सकते हैं। बता दें कि 39 वर्षीय एमएस धोनी टेस्ट क्रिकेट से पहले ही संन्यास का ऐलान कर चुके थे। हालांकि वनडे और टी-20 में भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बने हुए थे। लेकिन अब धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। धोनी क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान भी रह चुके हैं। साथ ही धोनी के नाम कई बड़े कीर्तिमान भी दर्ज हैं।
धोनी क्रिकेट करियर शुरुआत करते हुए 2003-04 में इंडिया A की तरफ किया था। यह टूर धोनी के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। केन्या दौरे पर केन्या, भारत A और पाकिस्तान A के बीच खेली गई त्रिकोणीय सीरीज में धोनी ने शानदार रन किए। यहां खेली गईं 6 पारियों में माही ने 2 शतक समेत कुल 362 रन बनाए। धोनी की इस परफॉर्मेंस से टीम इंडिया के उस वक्त के कैप्टन सौरव गांगुली बहुत प्रभावित हुए और इसके बाद उन्हें टीम इंडिया में खेलने का मौका मिला।
महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी पहली इंटरनैशनल पारी में 0 रन बनाए थे। इन्होंने अपनी इंटरनैशनल पारी बांग्लादेश के खिलाफ की और पहले मैच में 7वें नंबर पर खेलने उतरे और वह पहली ही बॉल पर रन आउट हो गए। लेकिन विशाखापत्तनम के मैदान पर 2004-05 में पाकिस्तान के खिलाफ धोनी अपने करियर का 5वां मैच ही खेल रहे थे कि उन्हें नंबर 3 पर बैटिंग करने गए। धोनी ने 148 रन की पारी खेल कर नया कीर्तिमान रच दिया। इस मैच में धोनी ने 15 चौके और 4 छक्के जमाए। इस पारी के बाद धोनी ने क्रिकेट में अपना नया मुकाम बना लिया।
साल 2005 में श्री लंका के खिलाफ जयपुर में खेले गए एक मैच में भारतीय टीम 299 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। इस मैच में धोनी को नंबर 3 पर बैटिंग करने के लिए भेजा गया। धोनी ने यहां ताबड़तोड़ बैटिंग कर 145 गेंदों पर नाबाद 183 रन बनाकर भारत को मैच जिता दिया। यह दुनिया के किसी भी विकेटकीपर बैट्समैन द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर है।
धोनी ने 2014 में अपने टैस्ट करियर को अलविदा कह दिया। अपने 9 साल के टेस्ट करियर में धोनी ने 90 टेस्ट मैच खेले और 38 के औसत से रन बनाए। टेस्ट में धोनी का सर्वाधिक स्कोर 224 रन है, जो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 2013 में बनाया था। इसके अलावा उन्होंने विकेट के पीछ 256 कैच लपके और 38 स्टंप अपने नाम किए।
सीमित ओवर में भारत के कप्तान धोनी अब तक 312 मैच खेल चुके हैं और करीब 51.55 की औसत से खेल रहे धोनी 9898 रन बना चुके हैं, जिसमें 10 शतक और 67 अर्द्धशतक उनके नाम हैं।




0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।