BREAKING NEWS : पद्मश्री तीजन बाई के साथी कलाकार ने की ख़ुदकुशी… कारण का पता नहीं.....
भिलाई। छत्तीसगढ़ के कला जगत से एक दुख की खबर सामने आई है। दरअसल अंतर्राष्ट्रीय पंडवानी गायिका एवम् पद्मश्री तीजन बाई के साथी कलाकार अजय कुमार नायर ने कल फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना के बाद पूरा कला जगत शोक में है। वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर पंडवानी गायिका तीजन बाई ने भी शोक व्यक्त किया है।
खुर्सीपार पुलिस ने बताया कि लोक कलाकार अजय कुमार नायर ने जोन 2 खुर्सीपार स्थित घर पर आज फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात है। वहीं, पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
खुर्सीपार थाना प्रभारी सतीश साहू ने बताया कि मृतक अजय कुमार 52 वर्ष अविवाहित थे और वे अपने मित्र बृजलाल के घर पर रहता था। आज सुबह जब बृजलाल उसे चाय देने कमरे में गया तो फांसी पर लटका हुआ देखा। बृजलाल के पुत्र अंकित कुमार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस द्वारा केरल में रहने वाली मृतक की बहन के साथ फोन पर चर्चा कर जानकारी दी गई, जिस पर मृतक की बहन ने अंतिम संस्कार के लिए पुलिस को स्वीकृति दे दी।




0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।