BREAKING NEWS : राजीव कुमार बने देश के नए चुनाव आयुक्त... पढ़े पूरी खबर.....

BREAKING NEWS : राजीव कुमार बने देश के नए चुनाव आयुक्त...  पढ़े पूरी खबर.....
दिल्ली। देश के पूर्व वित्त सचिव राजीव कुमार को नया चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया, राजीव कुमार से पहले अशोक लवासा चुनाव आयुक्त के पद पर नियुक्त थे किन्तु अशोक लवासा ने 18 अगस्त को अचानक चुनाव आयुक्त के पद से इस्तीफा दे दिया था।

राजीव कुमार की नियुक्ति के बारे में सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। राजीव कुमार वरिष्ठ नौकरशाह हैं और 1984 बैच के झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। वे इसी साल मार्च में देश के वित्त सचिव पद से रिटायर हुए हैं। राजीव कुमार मोदी सरकार के भरोसेमंद नौकरशाहों में गिने जाते हैं।
गौरतलब है कि चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने पिछले दिनों अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। अशोक लवासा ने एशियाई विकास बैंक (एडीबी) में उपाध्यक्ष पद पर नौकरी करने के लिए इस पद से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद उनके रिक्त पद पर राजीव कुमार की नियुक्ति की गई है। राजीव कुमार के दामाद छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।

Post a Comment

0 Comments