राशिफल - आज दिनांक 02.09.2020 का दैनिक राशिफल, आज इन राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है -

राशिफल - आज दिनांक 02.09.2020 का दैनिक राशिफल, आज इन राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है -
  • मेष :

जातक को गज महालक्ष्मी योग प्राप्त होने से व्यापार एवं नौकरी में पुरुषार्थ पराक्रम देखने को मिलेगा। संतान सुख, धन संग्रह होने से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा एवं स्वास्थ्य में सुधार होगा। दंपति जीवन सुखमय होगा किंतु किसी एक में स्वास्थ्य गिरावट देखने को आ सकती है। मित्र, भाई बंधु से सहयोग अच्छा हो सकता है। भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए सूर्य भगवान को जल अर्पित करें।

  • वृष :

जातक को चंद्रबल होने से मानसिक शांति व पारिवारिक शांति प्राप्त होगी। नौकरी व व्यापार में भागदौड़ बना रहेगा। बहन एवं मित्र जनों से मधुरतम संबंध रहेंगे। माता-पिता का सहयोग बना रहेगा। दंपत्ति में सामंजस्य हो सकता है। भाग्य साथ देने के कारण धन लाभ की स्थिति बनेगी। भगवान भोलेनाथ का ध्यान करें।

  • मिथुनः

जातक का भाई-बहन से सहयोग एवं मित्रों के साथ मधुरतम संबंध रहेगा। दांपत्य में कुछ अनबन हो सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा रहेगा। जातक अपने पराक्रम से वाद-विवाद का निपटारा कर सकते हैं। वाचाल प्रवृत्ति पर अंकुश लगाकर चारित्रिक पतन से बचें। धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों पर बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की मंशा बनी रहेगी। व्यापार एवं नौकरी में स्थिति ठीक रहेगा।

  • कर्कः

जातक का नौकरी एवं व्यवसाय स्थिति सामान्य रहेगा। शारीरिक कमजोरी एवं दुर्बलता देखने को आ सकती है। संतान की ओर से कुछ तकलीफ मिल सकती है। शत्रु पक्ष परेशान कर सकते हैं। भाई-बहन एवं मित्र से संबंध में कटुता आ सकती है। अचानक खर्च का बोझ बढ़ सकता हैं। थोड़ा सतर्क रहें। महादेव का स्मरण करें।

  • सिंहः

जातक को संतान की ओर से चिंता मुक्त होने से स्वास्थ्य उत्तम होगा। व्यापार एवं नौकरी में स्थिति संतोषजनक बनेगी। चंद्र स्थिति के कारण स्फूर्तिवान व मानसिक शांति वृद्धि होगी। स्वास्थ्य उत्तम होगा, रोग से मुक्ति मिलेगी। शत्रु आघात करना नहीं छोड़ेंगे किंतु परास्त होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। जल अर्पित करने से लाभ हो सकता है।

  • कन्या :

जातक का मन कारक ग्रह के कारण पारिवारिक सुख में समृद्धि व मातृ सुख में वृद्धि होगी। व्यापार में महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार और लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में सुधार बना रहेगा । ऋण भार चुकाने में परेशानी बना रहेगा। जमीन संबंधित विवाद निपट सकते हैं। हनुमान जी की आराधना करें।

  • तुलाः

जातक का सुखमय स्थिति होने से व्यापार एवं नौकरी के क्षेत्र में अच्छा कार्य होगा। भाई बहन की स्थिति अच्छी होगी जिससे सहयोग मिलने की संभावना हैं। संतान से सुखी होंगे। माता को कष्ट हो सकते हैं जिसके कारण मानसिक पीड़ा बनी रहेगी। श्री हरि विष्णु का ध्यान कर पीपल के पेड़ को जल अर्पण करें।

  • वृश्चिकः

जातक का व्यापार एवं नौकरी में स्थिति सामान्य होगा। भाई व बहनों के संबंध से कष्ट प्राप्त हो सकते हैं । माता का स्वास्थ्य उत्तम होने के साथ साथ सहयोग बना रहेगा। शारीरिक कमजोरी और थकान महसूस हो सकता हैं। दंपति जीवन सुखमय रहेगा, कुछ नई योजना बना सकते हैं।

  • धनु :

जातक आज चंद्रबल होने से स्फूर्तिवान एवं शारीरिक तंदुरुस्ती के कारण मानसिक चिंता मुक्त होंगे। मन में प्रेम भावना जागृत होगा। व्यापार में मन लगेगा जिससे लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। माता की सुख में वृद्धि एवं माता की कृपा से मानसिक शांति होगा । किंतु यात्रा एवं वाहन से सावधान रहे । श्री भगवान गणेश की बंदना करें ।

  • मकर :

जातक के दांपत्य जीवन में सामंजस्य बनेगा। धन लाभ देखने को मिलेगा। व्यापार एवं नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी। शत्रु परेशान करने के लिए कोशिश करेंगे किंतु परास्त होंगे। संतान से सुखी होंगे। अचानक खर्च का बोझ बढ़ सकता है। पीपल के पेड़ को जल अर्पण करें।

  • कुंभः

जातक स्फूर्तिवान एवं ऊर्जावान महसूस करेंगे जिसके कारण स्वास्थ्य उत्तम होगा। माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा। मित्र भाई बहन से संबंध अच्छे बनेंगे। दांपत्य जीवन सुख में होगा। संतान की ओर से कुछ तनाव मिल सकते हैं। नौकरी एवं व्यापार में स्थिति अच्छा रहेगा किंतु खर्च का बोझ बढ़ा होगा। भगवान भोले शंकर की आराधना करें।

  • मीनः

जातक के माता को कष्ट प्राप्त होंगे। नौकरी व्यापार की स्थिति ठीक होगी, धन लाभ होगा। कुछ बीमारी हो सकती है जिसके कारण खर्च बढ़ सकता है। शत्रु परेशान कर सकते हैं। शांति एवं संयम बनाए रखें, दंपत्ति में कुछ अड़चन आ सकता है। व्यापार में ज्यादा जोखिम ना उठाएं वरना पछताना पड़ सकता हैं। हनुमान जी की पूजा करें।

Post a Comment

0 Comments