BIG BREAKING :भारत सरकार का बड़ा फैसला, पबजी समेत 118 चीनी ऐप को किया बेन.....
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पबजी समेत 118 मोबाइल एप्लीकेशन पर बैन लगा दिया। केंद्र सरकार के सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बुधवार को पबजी समेत 118 ऐप्स पर बैन लगाया है। बता दें सरकार का ये फैसला ऐसे समय लिया गया है जबकि लद्दाख में भारत और चीन के बीच तनातनी फिर से बढ़ी है।
इससे पहले भी भारत सरकार ने 29 जून को टिकटॉक समेत 58 ऐप को बैन कर दिया था। ऐप को बैन करने की वजह देश की सुरक्षा के लिए जरूरी बताया गया था।




0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।